पत्रकार “दीप” की स्मृति में कर्मयोद्धा पुरस्कार का होगा आयोजन
-
देवास के निर्भीक पत्रकार, साहित्यकार, लेखक, चिंतक और विचारक शाकिर अली “दीप” की जन्म जयंती के अवसर पर कर्मयोद्धा पत्रकार और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 17 दिसंबर 2024 को स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय पत्रकार संगठन न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में निर्भीक लेखनी के धनी पत्रकारों, देशभक्ति – जनसेवा में संलग्न पुलिस अधिकारियों, निस्वार्थ सेवा करने वाले चिकित्सकों और समाजसेवा/शिक्षा/खेल जगत की विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए सैयद सादिक अली ने बताया कि पत्रकार “दीप” के द्वारा अपनी निर्भीक लेखनी के माध्यम से देश सेवा, गौ सेवा, पर्यावरण चेतना, जन जागरूकता के साथ हमेशा गरीब और पीड़ितों की आवाज को प्रकाशित ओर प्रसारित किया जाता रहा था। श्री दीप विभिन्न पत्रकार संगठनों में पदाधिकारी और दैनिक जस्टिस ऑफ वर्ल्ड के संपादक और इंदौर से प्रकाशित दैनिक अपनी दुनिया के जिला प्रतिनिधि भी रहे हैं। इस अवसर पर सभी पत्रकार साथियों से सम्मिलित होने की अपील पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. एल. शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष कमल गर्ग, सुरेश शर्मा क्रांति, खुमान सिंह बैस ने की है।